Site iconSite icon AR Live News

ट्राॅली बैग की फ्रेमिंग और चाबी के छल्ले में छुपा था 17 लाख का सोना: जयपुर एयरपोर्ट पर पकड़ा गया, दुबई से आया था यात्री

customs department seized gold worth rs 17 lakhs at jaipur airport passenger came from dubaicustoms department seized gold worth rs 17 lakhs at jaipur airport passenger came from dubai

जयपुर,(ARLive news)। कस्टम विभाग की टीम ने शनिवार को जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दुबई से आए यात्री से 350.46 ग्राम सोना पकड़ा है। इसकी कीमत 17 लाख रूपए आंकी गयी है। दुबई से आए इस यात्री ने सोने को ट्राॅली बैग की फ्रेमिंग, चाबी के छल्ले, हेयर ड्रायर और जूतों में सोना छुपाया हुआ था।

एक्सरे चेकिंग के दौरान कस्टम अधिकारियों को संदेह हुआ तो उन्होंने यात्री को पकड़ा। गहन जांच और पूछताछ कर यात्री के पास छुपाया हुआ सारा सोना बरामद किया। हालां कि सोने की कीमत 20 लाख रूपए से ज्यादा नहीं है, ऐसे में उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है।

कस्टम विभाग आयुक्त ने बताया कि देर रात एयर इंडिया की फ्लाइट दुबई से जयपुर पहुंची थी। इस फ्लाइट में एक यात्री आया, एक्सरे मशीन से जांच में शक होने पर गहन चेकिंग की गयी तो ट्राॅली बैग के चारों तरफ सोने के तार से फ्रेमिंग की गयी थी। इसके अलावा चाबी के छल्ले, जूतों से भी सोना मिला था। सोने पर सफेद रोडियम की पाॅलिश भी की हुई थी, ताकि सोने के बजाए सामान्य मैटल का तार लगे।

बरामद सोने की कीमत 20 लाख रूपए से कम है, ऐसे में यात्री को गिरफ्तार नहीं किया गया है। लेकिन उससे पूछताछ की जा रही है कि उसे यह सोना किसने दिया था और वह इसे किसे सप्लाई करने वाला था।

Exit mobile version