Site iconSite icon AR Live News

जयपुर में अजमेर हाईवे पर ट्रेलर और कार की भीषण टक्कर, 3 युवकों की मौत, हादसा इतना भीषण कि कार के एयरबैग तक फट गए

three man dies in car trailer major accident on jaipur ajmer highway late nightthree man dies in car trailer major accident on jaipur ajmer highway late night

जयपुर,(ARLive news)। जयपुर के भांकराेटा थाना क्षेत्र में अजमेर हाईवे पर डीपीएस स्कूल के सामने गुरूवार देर रात हुए भीषण हादसे में तीन युवकों की मौत हो गयी, वहीं 1 गंभीर घायल हाॅस्पिटल में जिंदगी के लिए मौत से संघर्ष कर रहा है।

अजमेर से आ रही तेज रफ्तार कार ट्रेलर से टकरा गयी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार में टक्कर के बाद खुले एयरबैग तक फट गए। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रेलर के नीचे बुरी तरह से फंसी कार को बमुश्किल निकलवाया और दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू किया।

पुलिस ने बताया कि हादसे में पंकज निहालवानी, सुमित और बाबू खां की मौत हुई है, वहीं घायल युवक कीरत स्वामी एसएमएस हाॅस्पिटल में भर्ती है। हादसा रात करनी डेढ़ बजे हुआ है। कार सवार युवक अजमेर से जयपुर आ रहे थे। कार काफी तेज रफ्तार में थी, तभी हाईवे पर डीपीएस स्कूल के सामने कार आगे चल रहे ट्रेलर में जा घुसी।

Exit mobile version