Site iconSite icon AR Live News

5 चिंकारा हिरणों के शिकार : वन विभाग की टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया

5 chinkara deer hunting in jodhpur forest team arrest 3 hunter including woman cooking meet and seized body parts of dead deers5 chinkara deer hunting in jodhpur forest team arrest 3 hunter including woman cooking meet and seized body parts of dead deers

जोधपुर,(ARLive news)। जिले के शेरगढ थाना क्षेत्र के सोलंकिया तला में गोरा की ढाणी के पास 5 चिंकारा हिरणों के शिकार की बड़ी घटना सामने आई है। वन विभाग की टीम ने उक्त मामले में बुधवार देर रात तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और आज गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया।

जानकारी के अनुसार शेरगढ़थाना क्षेत्र के सोलंकिया तला गांव की सरहद में मंगलवार रात गोरा की ढाणी के पास कुछ लोगों ने 5 चिंकारा हिरणों का शिकार कर लिया था। सूचना मिलने पर क्षेत्रीय वन अधिकारी मदनसिंह बोड़ा व शेरगढ़ थाना के सहायक पुलिस निरीक्षक पन्नाराम ने बुधवार देर रात मौके पर दबिश दी। मौके पर अलग-अलग घरों में मांस के अवशेष, चाकू के साथ ही हिरणों की तेरह टांगे तोड़ी हुई मिली। वहीं एक जगह पेड़ पर खाल लटकाकर रखी गई। जहां खून बिखरा पड़ा मिला। कुछ जगह हिरण की बिखरी आंतडिया भी मिली। वन विभाग की टीम ने बर्तन में मांस पकाकर खाने,कच्चा मांस व चिंकारा प्रजाति का सिर व मुंह तथा एक दर्जन से ज्यादा खुर व टांगों सहित अन्य अवशेष भी बरामद किए हैं।

क्षेत्रीय वन अधिकारी मदनसिंह बोड़ा ने बताया कि पांच चिंकारा हिरणों का शिकार करने वाले तीनों आरोपी सोलंकिया तला निवासी हीराराम, रामूराम व चेतन राम भील को गिरफ्तार कर लिया। डेढ साल पहले भी चेनाराम कुल्हाडी से हिरण मारने के मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं राजूराम के खिलाफ भी अपराधिक मामले दर्ज है। साथ ही एक घर में मांस पकाते एक महिला आरोपी को भी पूछताछ के बाद हिसारत में लिया है।

Exit mobile version