Site iconSite icon AR Live News

राजस्थान में अब तक 2 करोड़ वैक्सीनेशन हुआ : 3660873 युवाओं को लग चुकी है कोरोना वैक्सीन की पहली डोज

rajasthan completes 2 crore vaccination till 16 june health minister raghu sharmarajasthan completes 2 crore vaccination till 16 june health minister raghu sharma

जयपुर,(ARLive news)। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने कोविड-19 वैक्सीनेशन कार्यक्रम के तहत प्रदेश में 2 करोड़ वैक्सीनेशन डोज लगने पर टीकाकरण से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी है।

डॉ. शर्मा ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन कार्यक्रम के तहत बुधवार दोपहर प्रदेश ने 2 करोड़ वैक्सीनेशन के आंकड़े को छू लिया है। मंगलवार शाम तक के आंकड़ों के अनुसार 1 करोड़ 62 लाख 95 हजार 718 व्यक्तियों को प्रथम डोज एवं 34 लाख 92 हजार 989 लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी थी। उन्होंने बताया कि मंगलवार तक प्रदेश में 4 लाख 99 हजार 421 हैल्थकेयर वर्कर्स को पहली और 3 लाख 87 हजार 65 को दूसरी डोज लगाई जा चुकी थी। इसी प्रकार 5 लाख 71 हजार 891 फ्रंटलाइन वर्कर्स को पहली और 4 लाख 3 हजार 502 को दूसरी डोज लगाई जा चुकी थी।

चिकित्सा मंत्री ने बताया कि कि प्रदेश में प्रतिदिन करीब 7 लाख वैक्सीन लगाने की क्षमता विकसित कर ली गई है। वैक्सीन डोजेज प्राप्त होने के साथ ही लगातार वैक्सीन लगाई जा रही है। उन्होंने बताया प्रदेश में वैक्सीन का वेस्टेज मात्र 0.8 प्रतिशत एवं इसे शून्य करने के निरंतर प्रयास किए जा रहे है।

Exit mobile version