Site iconSite icon AR Live News

कोरोना वैक्सीन से देश में पहली मौत की पुष्टि : 8 मार्च को वैक्सीन लगने के बाद हुई एलर्जी से हुई 68 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

india first death due to corona vaccine government panel confirmed 68 year old man death after receiving vaccine shotindia first death due to corona vaccine government panel confirmed 68 year old man death after receiving vaccine shot

नई दिल्ली,(ARLive news)। भारत में कोरोना वैक्सीन की वजह से एक 68 साल से बुजुर्ग की मौत की पुष्टि की गई है। यह देश में वैक्सीन से होने वाली पहली मौत है, जिसकी पुष्टि भी हुई है। 68 साल के बुजुर्ग को 8 मार्च 2021 को वैक्सीन की डोज दी गई थी। इसके बाद उन्हें वैक्सीन से एलर्जी हो गयी थी और इसी से उनकी मौत हुई थी। भारत सरकार के द्वारा गठित पैनल ने इस बात की पुष्टि की है।

वैक्सीन से हुआ एलर्जिक रिएक्शन

बुजुर्ग को 8 मार्च को जब वैक्सीन लगी, इसके बाद उनमें एनाफिलैक्सिस जैसे लक्षण दिखने लगे थे। यह एक एलर्जिक रिएक्शन होता है। इसमें शरीर में बहुत तेजी से दाने उभर आना, त्वचा पर रैशेज होना, खुजली मचना, सूजना आ जाना मुख्य लक्षण हैं। इसके अलावा खांसी, सांस लेने में तकलीफ, पेट में एंठन, उल्टी, चक्कर, सिरदर्द, डायरिया, जीभ पर सूजन और शरीर का नीला पड़ना भी इसके लक्षण है।

वैक्सीन के बाद गंभीर साइड इफैक्ट के 31 लोगों पर हुई केस स्टडी

कमेटी की रिपोर्ट के मुताबिक भारत मे वैक्सीन लगवाने के बाद गम्भीर साइड इफेक्ट्स वाले 31 लोगों के केस की स्टडी की गई। इनमें से 28 की मौत हो गई थी। हालांकि इन 28 मौतों में सिर्फ एक व्यक्ति की वैक्सीन से मौत होनेे की पुष्टि हुई है, इसके अलावा 3 लोग हाॅस्पिटल में भर्ती हुए थे, जो ठीक उपचार के बाद ठीक भी हो गए, ठीक होकर घर गए 3 लोगों में 2 की तबियत वैक्सीन के रिएक्शन के कारण ही खराब हुई थी।

कमेटी के चेयरमैन डॉ एनके अरोड़ा की अध्यक्षता में तैयार की गई रिपोर्ट में बताया गया कि जिन दो लोगों की तबियत वैक्सीन रिएक्शन के कारण खराब हुई थी, उनकी उम्र करीब 20 साल थी। वैक्सीन लगने के बाद उनमें एनाफिलैक्सिस की समस्या सामने आई। हालां कि हॉस्पिटल में समय पर इलाज मिल जाने से दोनों पूरी तरह रिकवर हो गए और ठीक होकर अपने घर चले गए थे। इन्हें जनवरी में वैक्सीन लगी थी। इनमें एक को कोविशील्ड और एक को कोवैक्सिन वैक्सीन लगी थी।

Exit mobile version