Site iconSite icon AR Live News

राज्य में आज 277 कोरोना संक्रमित : उदयपुर में सिर्फ 3 पाॅजिटिव केस, ग्रामीण क्षेत्र में एक भी नहीं

उदयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में आज सोमवार को 277 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है, लेकिन दुखद है कि आज 20 संक्रमितों की मौत भी हुई है। राज्य में एक्टिव केस 6467 बचे हैं। सर्वाधिक जयपुर में 60, अलवर में 37, हनुमानगढ़ में 25, जोधपुर में 22, दौसा में 20 और बीकानेर में 15, श्रीगंगानगर में 16, झुंझुनू में 14, सीकर में 12, सिरोही में 8 और अजमेर में 6 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। अन्य जिलों में 5 और इससे कम संक्रमित पाए गए हैं।

आज 8 जिलों में एक भी संक्रमित नहीं मिला है, इन 8 जिलों में उदयपुर संभाग के बांसवाड़ा, राजसमंद, डूंगरपुर में एक भी संक्रमित नहीं निकला, वहीं उदयपुर में 3, प्रतापगढ़ में 3 और चित्तौड़गढ़ में 2 संक्रमितों की पुष्टि हुई है।

उदयपुर के ग्रामीण क्षेत्र में एक भी संक्रमित नहीं

उदयपुर में आज 517 लोगों की कोरोना जांच हुई, इसमें 3 लोग संक्रमित पाए गए हैं। तीनों संक्रमित शहरी क्षेत्र से हैं, जबकि ग्रामीण क्षेत्र में आज एक भी संक्रमित नहीं पाया गया है। उदयपुर में एक्टिव केस 270 बचे हैं। कोरोना की दूसरी लहर में पिछले ढाई महीने में ऐसा पहली बार हुआ है जब संक्रमितों की संख्या 3 और ग्रामीण क्षेत्र में 0 रही हो।

Exit mobile version