Site iconSite icon AR Live News

‘मिसेज इंडिया राजस्थान 2019’ व्यापारी को हनीट्रेप में फंसाने के मामले में हुई गिरफ्तार

former-mrs-india-rajasthan-winner-priyanka-arrested-in-honey-trap case-in-jaipurformer-mrs-india-rajasthan-winner-priyanka-arrested-in-honey-trap case-in-jaipur

जयपुर,(ARLive news)। शहर की श्याम नगर पुलिस ने जयपुर के एक व्यापारी को हनीट्रेप में फंसाने के मामले में ‘मिसेज इंडिया राजस्थान’ रह चुकीं प्रियंका चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसे दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।

लग्जरी लाइफ की चाह में प्रियंका चौधरी ने पहले तो व्यापारी से संबंध बनाए और फिर उसे दुष्कर्म में फंसाने की धमकी देकर 400 गज का प्लॉट देने का दबाव बनाने लगी। यहाँ तक कि प्रियंका चौधरी ने व्यापारी को डराने के लिए पिछले महीने श्याम नगर थाने में व्यापारी के खिलाफ मारपीट का मुकदमा भी दर्ज करवाया था।

व्यापारी के घर में बतौर किराएदार रहकर बढ़ाई नजदीकियां

श्यामनगर थाने के एएसआई जय सिंह ने बताया कि टोंक जिले के पीपलू तहसील निवासी प्रियंका चौधरी जयपुर में श्याम नगर उत्तम मार्ग पर रहती है। उसका पति भी राजस्थान पुलिस में हेडकांस्टेबल है। टोंक हाल पार्श्वनाथ कालोनी निवासी व्यापारी घासीलाल चौधरी लोहे का व्यापार है। उसने 3 जून को श्याम नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

रिपोर्ट में बताया कि 2016 में प्रियंका चौधरी पति के साथ घर पर आई और खुद को व्यापारी के गांव के पास का बताकर किराए पर मकान मांगा। धीरे-धीरे प्रियंका ने व्यापारी से संपर्क बढ़ाने शुरू कर दिए। इसके बाद जरूरत बता कर रुपए मांगने लग गई। उसने व्यापारी से लाखों रुपए ले लिए, यहां तक कि व्यापारी से खुद के लिए सोने के गहने भी बनवा लिए। इसके बाद वह ब्लैकमेल कर 400 वर्ग गज का प्लॉट दिलाने का दबाव बनाने लगी। पुलिस ने शुक्रवार देर रात युवती को गिरफ्तार कर लिया।

प्रियंका की शादी 2008 में हुयी थी, उसके पति राजस्थान पुलिस में हेड कांस्टेबल है और टोंक में पोस्टेड है। प्रियंका की दो बेटियां भी है। 2019 में जयपुर में मिसेज इंडिया राजस्थान का ख़िताब जीता था। प्रियंका चौधरी को लग्जरी लाइफ का काफी शौक है।

Exit mobile version