Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर में भी एक व्यक्ति के कोरोना वैक्सीन के बाद हाथों पर चिपक रहे हैं सिक्के, कैंची, चम्मच : कारण मौसम में ह्यूमिडिटी तो नहीं.?

udaipur man claims to develop magnetic power in his body after covid vaccination covishieldudaipur man claims to develop magnetic power in his body after covid vaccination covishield
शरीर पर लोहे का सामान चिपकने के पीछे कारण वैक्सीन है या मौसम की ह्यूमिडिटी (उमस) या कोई अन्य कारण, इसकी अभी तक कोई जांच और पुष्टि नहीं हुई है।

ऐसे एक-दो केस आने के बाद कई लोगों ने अपने शरीर पर सिक्के, चम्मच चिपकाकर फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं, इनमें ऐसे लोग भी हैं जिनके वैक्सीन नहीं लगी है।

उदयपुर,(ARLive news)। राजस्थान के कोटा के बाद उदयपुर में भी एक व्यक्ति में कोरोना वैक्सीन लगने के बाद चुंबकीय गुण विकसित होने जैसा अजीबोगरीब मामला सामने आया है। उदयपुर के सेक्टर 14 निवासी विनोद त्रिवेदी के हाथ पर सिक्के, कैंची, चम्मच जैसे लोहे से बने सामान चिपक रहे हैं।

विनोद त्रिवेदी ने बताया कि 9 जून को उन्होंने कोरोना वैक्सीन “कोविशील्ड” की दूसरी डोज लगवायी थी। उन्होंने वैक्सीन अमल कांटा स्थित सेंटर पर जाकर दोपहर 3.30 बजे लगवायी थी। वैक्सीन लगवाकर घर आने के बाद शाम को हाथ में थोड़ा भारीपन लगा तो वे दवाई खाकर सो गए। कल 10 जून को उन्हें थोड़ा बुखार महसूस हुआ। लेकिन आज 11 जून दोपहर को खाना खाने के बाद जब वे सोने के लिए लेटे तो उनके जेब से निकले सिक्के उनके हाथ से चिपक गए। यह देखकर उन्हें आश्चर्य हुआ। उन्होंने और सिक्के और कैंची, चम्मच हाथ पर लगाई तो वह सब भी चिपक गयी।

मेडिकल टीम को जांच कर स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर क्यों चिपक रहे हैं सिक्के, कैंची

एआर लाइव न्यूज लोगों से अपील करता है कि अभी तक इस प्रकार के मामलों में किसी प्रकार की कोई मेडिकल जांच या पुष्टि नहीं हुई है, देश में लाखों-करोड़ों लोगों के कोविशील्ड कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लग चुकी है। मैं खुद कोविशील्ड की पहली डोज 8 मई को लगवा चुकी हैं और कोरोना को हराने का वैक्सीनेशन ही एकमात्र तरीका है। ऐसे में लोग वैक्सीन लगवाने को लेकर कोई संशय न रखें। संभव है कि मौसम में ह्यूमिडिटी (उमस) ज्यादा होने के कारण भी ऐसा हो रहा हो। अब इस प्रकार के मामलों के पीछे वास्तविक कारण क्या है यह मेडिकल जांच के बाद ही पता लगाया जा सकता है।

वैक्सीन के बाद आया बुखार उतरने के बाद एनर्जी लेवल बहुत हाई हो गया है

विनोद त्रिवेदी का कहना है कि बुखार उतरने के बाद शरीर का एनर्जी लेवल बहुत हाई हो गया है आज मैं बहुत ज्यादा उर्जावान महसूस कर रहा हूं। हालां कि ये शरीर से लोहे का सामान चिपकना अजीब है, इसलिए कल हाॅस्पिटल जाकर डाॅक्टर से सलाह भी लुंगा कि ऐसा क्यों हो रहा है।

कोटा में भी ऐसे 2 केस सामने आए

कोटा के आरके पुरम निवासी युवक सज्जन सिंह और महिला लता में भी ऐसे ही चुंबकीय गुणों के विकसित होने का मामला आज ही सामने आया है। सज्जन सिंह ने दावा किया है कि कोरोना वैक्सीन लगने के बाद उनके शरीर में चुम्बकीय गुण विकसित हो गए हैं और सिक्केए कैंचीए गाड़ी की चाबी जैसी लोहे की चीजें उनके शरीर से चिपक रही हैं।

Exit mobile version