Site iconSite icon AR Live News

पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का देशव्यापी विरोध प्रदर्शन

congress protest against petrol price hike todaycongress protest against petrol price hike today

नई दिल्ली,(ARLive news)। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ शुक्रवार को कांग्रेस ने देशभर में पेट्रोल पम्पों पर प्रदर्शन किया। राजधीन दिल्ली में ही कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ अलग-अलग क्षेत्रों में स्थित 12 से अधिक पेट्रोल पम्पों पर पहुंचे और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया। कुछ कांग्रेस नेता तो प्रदर्शन करने तांगे (घोड़ा गाड़ी) पर पहुंचे।

राजस्थान में जयपुर सहित विभिन्न जिलों में भी कांग्रेस पदाधिकारियों ने पेट्रोल पम्पों पर इकट्ठे होकर प्रदर्शन किया। उदयपुर में भी कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हाॅस्पिटल रोड स्थित हजारेश्वर महादेव मंदिर के पास स्थित पेट्रोल पम्प पर इकट्ठे होकर प्रदर्शन किया।

दिल्ली के फिरोज शाह कोटला रोड स्थित पेट्रोल पंप कर कांग्रेस नेता शक्ति सिंह गोहिल और केसी वेणुगोपाल ने प्रदर्शन किया । इस दौरान वह घोड़ा गाड़ी पर भी सवार हुए और बढ़ती पेट्रोल डीजल के कीमतों के खिलाफ अपनी आवाज उठाई। कांग्रेस नेता शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि, दुनिया भर में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद हमारे देश के नागरिकों से जो लूट चल रही है। इसको लेकर हम एक सांकेतिक प्रदर्शन कर रहे हैं और ये पूछना चाहते हैं कि आप क्या कर रहे हैं ?

कांग्रेस कार्यकतार्ओं ने कहा कि पिछले 13 महीने में पेट्रोल 26.25 रुपये व डीजल 24.46 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ। सरकार को तुरन्त इन कीमतों को काबू करना होगा, क्योंकि लगातार सरकार जनता को लूटने का काम कर रही है।

Exit mobile version