Site iconSite icon AR Live News

एमबी चिकित्सालय को मिला एक और नया ऑक्सीजन प्लांट

udaipur lipi data company donates oxygen plant to mb hospitaludaipur lipi data company donates oxygen plant to mb hospital
शहर के प्रमुख उद्योग समूह लिपिडेटा सिस्टम ने भेंट किया आक्सीजन प्लांट

उदयपुर,(ARLive news)। कोरोना महामारी के बीच ऑक्सीजन की किल्लत को दूर करने शहर के प्रमुख औद्योगिक समूह लिपि डेटा सिस्टम लिमिटेड द्वारा संभाग के सबसे बड़े चिकित्सालय महाराणा भूपाल चिकित्सालय में एक नया आक्सीजन प्लांट लगवाया गया है।

संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट ने बुधवार को इस ऑक्सीजन प्लांट का विधिवत शुभारंभ किया और कहा कि कोरोना जैसी महामारी के बीच ऑक्सीजन प्लांट लोगों को सुलभता से ऑक्सीजन उपलब्ध करवाने के लिए उपयोगी सिद्ध होगा। उन्होंने इसकी कार्यप्रणाली की जानकारी ली और इसके बेहतर उपयोग के निर्देश दिए।

इस अवसर पर कम्पनी के सीएमडी समीर सिंघल ने बताया कि जिम्मेदार उद्योग के रूप में लिपि डेटा सिस्टम ने सदैव ही समाज के उत्थान और समुदाय के स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी है, कोविड 19 जैसी महामारी में भी कंपनी सरकार और प्रशासन के साथ मिल कर हर संभव सहायता देने है लिए तत्पर है। इसी के चलते महामारी में ऑक्सीजन की जरूरत को देखते हुए अपने पिता स्वर्गीय पियूष सिंघल, माता स्वर्गीय श्रीमती सुनीता सिंघल एवं भाई स्वर्गीय मुकुल सिंघल की स्मृति में इस ऑक्सीजन प्लांट को डोनेट करने का निर्णय लिया।

कंपनी के सीईओ केजी गुप्ता ने बताया कि एमबी चिकित्सालय में ऑक्सीजन प्लांट प्रतिदिन 40 सिलेंडर ऑक्सीजन उपलब्ध कराएगा। इस अवसर पर आरएनटी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. लाखन पोसवाल, एमबी चिकित्सालय अधीक्षक डॉ.आर.एल सुमन, समाजसेवी डॉ. सी.ए. महावीर चपलोत, उदयपुर चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष कोमल कोठारी, एन.के.रावल, के.एन. मूंदड़ा, वी. जी.माथुर, शाकिर हुसैन, सीएम कच्छावा सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Exit mobile version