Site iconSite icon AR Live News

पैंथर के जबड़े में थी बेटी, थर्राये मां-बाप के साथ पूरा गांव दौड़ा बचाने, पैंथर बच्ची को छोड़कर भाग गया

panther attack on 5 year old girl in jawarmines area udaipurpanther attack on 5 year old girl in jawarmines area udaipur

अस्पताल में जारी है 5 साल की हसीना का उपचार

उदयपुर,(ARLive news)। बेटी पैंथर के जबड़े में हो तो माता-पिता की क्या हालत होगी, समझा जा सकता है। लेकिन उदयपुर में माता-पिता ने हिम्मत रखते हुए मदद के लिए गांव वालों को पुकारा और गांव पैंथर के पीछे दौड़ पड़ा। मानव भीड़ को पीछे देख पैंथर बच्ची को छोड़ भाग निकला। बच्ची का उपचार उदयपुर के महाराणा भूपाल हाॅस्पिटल में चल रहा है।

उदयपुर के जावरमाइंस थाना क्षेत्र में पैंथर का आतंक बना हुआ है। कुछ दिन पूर्व क्षेत्र में पैंथर ने एक विक्षिप्त महिला का शिकार किया था। अब शुक्रवार की शाम पैंथर ने 5 वर्षीय हसीना को जबड़े में दबोच लिया। हसीना अपने माता-पिता से कुछ दूरी पर घर के पास स्थित खेत में खेल रही थी। माता-पिता ने जब यह दृश्य देखा तो थर्रा उठे और जोर-जोर से मदद के लिए चिल्लाने लगे। ऐसे में कई लोग एकत्रित हो गए और पैंथर के पीछे दौड़े। करीब 500 मीटर की दूरी पर पैंथर ने जबड़े से बच्ची को छोड़ा और भाग गया। परिजन उसे जावर माइंस के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए जहां से बच्ची को प्राथमिक उपचार कर उदयपुर के महाराणा भूपाल हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया। बच्ची का उपचार जारी है।

क्षेत्र में पिंजरे लगाए गए

क्षेत्र में दिन-प्रतिदिन लगातार बढ़ रही पैंथर की वारदातों से लोगों में दहशत का माहौल है। हालांकि वन विभाग की ओर से पैंथर को पकड़ने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसे में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र में पिंजरे लगाए गए हैं।

नेवा तलाई गांव के सरपंच किशन लाल ने बताया कि दिन प्रतिदिन ग्रामीण इलाकों के पैंथर आमजन को अपना शिकार बना रहा है ऐसे में उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में पुख्ता इंतजाम कर पैंथर को पकड़ आमजन को सुरक्षा प्रदान करें।

Exit mobile version