जयपुर,(ARLive news)। भारतीय जनता पार्टी ने लंबे इंतजार के बाद शनिवार को राज्य के महिला मोर्चा जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डाॅक्टर अल्का मूंदड़ा ने सूची जारी की। इसमें कविता जोशी को उदयपुर शहर और ऋतु अग्रवाल को उदयपुर देहात जिलाध्यक्ष घोषित किया गया है।
कविता जोशी पूर्व में शोभागपुरा सरपंच रह चुकी हैं। वहीं अग्रवाल भाजपा देहात की मंत्री रह चुकी हैं। लंबे समय से क्षेत्र में पार्टी के लिए सक्रिय हैं।

