Site iconSite icon AR Live News

विश्व पर्यावरण दिवस कल: 27 लाख औषधीय पौधे उदयपुर के घर-घर बांटेगा वन विभाग

udaipur forest department distributes 27 lakh medicinal plants in udaipurudaipur forest department distributes 27 lakh medicinal plants in udaipur

तुलसी, गिलोय, अश्वगंधा और कालमेघ प्रजाति के 8-8 पौधे घरघर पहुंचाए जाएंगे

उदयपुर,(ARLive news)। विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को है, वहीं हर व्यक्ति कोरोना की तबाही को झेल रहा है। इस बीच वन विभाग ने कोरोना से लड़ने के लिए कुछ खास करने की पहल की है। वन विभाग उदयपुर जिले के हर घर में 8-8 औषधीय पौधे पहुंचाने की तैयारी कर रहा है और वन विभाग की नर्सरियों में हर घर के 8 पौधे के अनुपात में 4 प्रजाति के 27 लाख 33 हजार औषधीय पौधे तैयार हो रहे हैं। 15 जुलाई से औषधीय पौधों को घर-घर पहुंचाने का कार्य शुरू होगा।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट-2021 के तहत “घर-घर औषधीय पौधे” योजना की घोषणा की थी, ताकि प्रदेश के नागरिकों का स्वास्थ्य बेहतर हो और औषधीय पौधों का संरक्षण हो। उदयपुर में वन विभाग इस योजना के लिए 27 लाख से अधिक औषधीय पौधे तैयार कर रहा है। कलेक्टर चेतन देवड़ा इन पौधों को घर-घर तक पहुंचाने की क्रियांविती को लेकर निर्देश जारी करेंगे।

उदयपुर वन संरक्षक आरके जैन ने बताया कि उदयपुर जिले में कुल 310597 घर (उदयपुर वन मंडल में 1 लाख 60 हजार और उदयपुर उत्तर वन मंडल के तहत 1 लाख 50 हजार 597 घर) चिह्नित किए गए हैं। 3 लाख 10 हजार परिवारों को आठ-आठ पौधे के अनुसार 27 लाख 33 हजार 249 औषधीय पौधे तैयार किए जाएंगे। उदयपुर की वन नर्सरियों में ये पौधे बड़े स्तर पर तैयार किए जा रहे हैं। कलेक्टर से चर्चा कर इस योजना के क्रियान्वयन के लिए 15 जुलाई से औषधीय पौधों को घर-घर पहुंचाने का कार्य शुरू होगा।

ये पौधे लगाए जाएंगे घर-घर और ये ऐसे होंगे स्वास्थ्य वर्धक

Exit mobile version