Site iconSite icon AR Live News

सीआईडी क्राइम ब्रांच ने पकड़ा 4 करोड़ का 4000 किलो डोडा चूरा : गेहूं के कट्टों में छुपा कर ले जा रहे थे

cid cb seized 4000 kg doda chura at mangalwad toll chittorgarhcid cb seized 4000 kg doda chura at mangalwad toll chittorgarh

उदयपुर,(ARLive news)। सीआईडी क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को चित्तौड़गढ़ के मंगलवाड़ टोल नाके पर दबिश देकर 4000 किलो डोडा चूरा बरामद किया है। तस्कर ट्रक में गेहूं के कट्टों के नीचे डोडा चूरा के कट्टे छुपा कर ले जा रहे थे। इस डोडा चूरा की कीमत 4 करोड़ रूपए आंकी जा रही है। सीआईडी क्राइम ब्रांच ने यह बड़ी कार्यवाही बताई जा रही है। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि मादक पदार्थ से भरा ट्रक चित्तौड़गढ़ से जोधपुर ले जाने की सूचना मिली थी। इस पर टीम ने मंगलवाड़ टोल नाके के पास नाकाबंदी की। संदिग्ध ट्रक आते ही टीम ने ट्रक रूकवाया। चालक ने पहले तो पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया और गेहूं के कट्टे होना बताया। लेकिन जब पुलिस टीम ने ट्रक चेक किया तो गेहूं के कट्टों के नीचे डोडा चूरा से भरे कट्टे बरामद हुए। तोल करने पर डोडाचूरा 4000 किलो (4 टन) से अधिक निकला। पुलिस ने ट्रक सहित 4 टन डोडा चूरा जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

सीबीआईडी सीबी की टीम ने यह कार्यवाही एडीजी क्राइम रवि प्रकाश, डीआईजी गौरव श्रीवास्तव और उप अधीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह ने निर्देशन में हुई है। मौके पर पुलिस उपाधीक्षक सूर्यवीर सिंह राठौड़, निरीक्षक राम सिंह नाथावत, शिवदास मीणा, कांस्टेबल राम निवास, अभिमन्यु सिंह, मुकेश सिंह, गंगाराम, विनोद, राधामोहन की टीम ने कार्यवाही की।

Exit mobile version