Site iconSite icon AR Live News

BSF ने बीकानेर में भारत-पाक बाॅर्डर से 54 किलो की हेराइन पकड़ी, 300 करोड़ कीमत आंकी जा रही है

bsf siezed heroin cost rs 300 crore in bikaner on india pakistan border rajasthanbsf siezed heroin cost rs 300 crore in bikaner on india pakistan border rajasthan

पीवीसी पाइप में छुपा कर बाॅर्डर पार आयी हेरोइन

बीकानेर,(ARLive news)। राजस्थान के बीकानेर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात बाॅर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने बुधवार देर रात 54 किलो हेरोइन (मादक पदार्थ) जब्त कर तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की है। इस हेरोइन की कीमत 300 करोड़ आंकी जा रही है।

खासबात है कि पाकिस्तान से तस्करों ने इस हेरोइन को भारत पहुंचाने के लिए पीवीसी पाइप में छुपाया और पाइप को बाॅर्डर तारबंदी से इस पार खिसका दिया। तस्करों की तेज आंधी और तूफान के बीच हेरोइन बाॅर्डर पार पहुंचाने की योजना थी, जिसे बीएसएफ के जवानों ने असफल कर दिया, हालां कि तस्कर भागने में सफल रहे।

सीमा पर गश्त ने दे रहे जवानों ने आंधी-तूफान के बीच की कार्यवाही

आंधी-तूफान के बीच भी गश्त दे रहे बीएसएफ जवानों को सीमा पर कुछ संदिग्ध हलचल का संदेह हुआ। इस पर उन्होंने सीमा पर नजर रखने वाले उपकरणों से देखा तो संदेह यकीन में बदल गया, लेकिन तब तक वहां से फरार हो चुके थे। बटालियन के जवान खाजूवाला से सटी सीमा पर पहुंचे, जहां से 54 किलो हेरोइन बरामद की गयी, जो पीवीसी पाइप के 54 टुकड़ों में रखकर छुपायी गयी थी। कार्यवाही बीएसएफ आईजी पंकज कुमार के निर्देश में की गयी है।

बीएसएफ डीआईजी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि बीएसएफ ने कार्रवाई को अंजाम देने वाले जवानों को पांच लाख रुपए के नगद पुरस्कार की घोषणा की है।

Exit mobile version