Site iconSite icon AR Live News

जैन धर्मशाला के चौकीदार की ड्यूटी के दौरान गला रेत कर हत्या, रंजिश की आशंका

today jain temple guard murder on duty in udaipur rajasthantoday jain temple guard murder on duty in udaipur rajasthan

उदयपुर,(ARLive news)। गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र के काया में मंगलवार रात राजेन्द्रसूरी जैन धर्मशाला के चौकीदार रोड़ सिंह की ड्यूटी के दौरान ही गला रेत कर हत्या कर दी गयी। अल सुबह जब परिसर में मौजूद अन्य लोगों ने चौकीदार का शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। प्रारंभिक जांच में मामला किसी निजी रंजिश के होने की संभावना जताई जा रही है।

मौके पर एडिएसपी अनंत कुमार, डीएसपी, थानाधिकारी मय जाब्ता पहुुंचे, वहीं डाॅग स्क्वाॅयड और एफएसएल, एमओबी टीम भी जांच के लिए मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की पड़ताल में चौकीदार के परिजन-रिश्तेदार से जानकारी ले रही है, साथ ही धर्मशाला परिसर में कार्यरत लोगों से भी पूछताछ कर ही है।

परिसर में दो चौकीदार थे, मृतक चौकीदार जैसा सो रहा था, वैसा ही रह गया

राजेन्द्रसूरी जैन धर्मशाला में ग्राउंड फ्लोर पर धर्मशाला है, वहीं पहली मंजिल पर मंदिर है। परिसर में दो चौकीदार है। दोनों ही रात को ड्यूटी पर थे। मंदिर का चैकीदार मेन गेट पर था। वहीं चौकीदार रोड़ सिंह दूसरी तरफ कुर्सी पर बैठकर ड्यूटी कर रहा था। एक कुर्सी पर चौकीदार बैठा था और दूसरी कुर्सी पर पैर रखकर आधे लेटी अवस्था में सो रहा था। टाॅर्च और डंडा पास में रखा हुआ था।

धर्मशाला परिसर की चारदीवारी क्षतिग्रस्त है, ऐसे में वहां प्रवेश करने के मैन गेट के अलावा भी कई रास्ते हैं। पुलिस संभावना जता रही है कि बदमाश रात को चौकीदार रोड़ सिंह की हत्या के उद्देश्य से ही आए थे। बदमाश रात को मैन गेट के बजाए दूसरी तरफ से परिसर में घुसे होंगे। सो रहे चौकीदार पर पीछे से हमला किया और गला रेत किया। ऐसे में चौकीदार की कुर्सी पर बैठे हुए ही मौत हो गयी।

Exit mobile version