Site iconSite icon AR Live News

दिल्ली में 20 जून तक स्पूतनिक वी टीके की पहली खेप आने की संभावना

sputnik v vaccine will be available in delhi in june lastsputnik v vaccine will be available in delhi in june last

नई दिल्ली,(ARLive news)। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को बताया कि रूस के कोविड-19 रोधी टीके स्पू​तनिक-वी की पहली खेप दिल्ली को जून में मिलने की संभावना है। जिसे संबंधित कंपनी 20 जून के बाद आयात करेगी। उन्होंने कहा कि टीके का निर्माण भारत में संभवतः अगस्त में शुरू हो जायेगा। भारत के औषधि महानियंत्रक डीसीजीआई ने आपात स्थिति में कुछ शर्तों के साथ स्पूतनिक-वी के उपयोग की अनुमति दे दी है। डॉ. रेड्डीज लेबोरेटरीज इस दवा का भारत में आयात करेगी।​

मुख्यमंत्री ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में अभी म्यूकर मायकोसिस के 944 मामले हैं। इनमें से 300 मरीजों का केंद्र सरकार के अस्पतालों में इलाज चल रहा है। दवाईयों की बड़े पैमाने पर कमी है। हमें शनिवार को एक हजार इंजेक्शन मिले हैं और रविवार को कुछ नहीं मिला।

केजरीवाल ने पत्रकारों से कहा कि मैं सभी पत्रकारों से आग्रह करता हूं, कि बड़ी संख्या में आगे आयें और टीकाकरण करवायें। टीकाकरण के माध्यम से ही आप स्वयं को कोरोना वायरस संक्रमण से सुरक्षित रख सकते हैं।

Exit mobile version