Site iconSite icon AR Live News

कोरोना के कारण अनाथ हुए बच्चों के लिए पीएम मोदी की घोषणा: बच्चों को 10 लाख रूपए की मदद और निशुल्क शिक्षा दी जाएगी

pm modi announces relief package for children who lost parents to covidpm modi announces relief package for children who lost parents to covid

नई दिल्ली,(ARLive news)। देश में कोरोना तांडव के बीच उन बच्चों के लिए भी चिंता व्यक्त की जा रही थी, जिन्होंने कोरोना संक्रमण के चलते अपने माता-पिता को खो दिया हो। शनिवार को ऐसे बच्चों के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बड़ी घोषणा की। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की है कि कोरोना के कारण माता-पिता या अभिभावक दोनों को खोने वाले सभी बच्चों को पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के तहत मदद दी जाएगी।

पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के तहत मदद दी जाएगी

कोरोना के कारण अनाथ हुए बच्चों को पीएम केयर्स फंड से 10 लाख रुपए की मदद दी जाएगी। बच्चों की पढ़ाई का खर्च भी सरकार इसी फंड से उठाएगी और बच्चे के 18 साल की उम्र पूरी करने तक हर महीने आर्थिक सहायत दी जाएगी। बच्चे का आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य बीमा भी होगा। इसके साथ ही बच्चा जब 23 साल का हो जाएगा तो उसे 10 लाख रूपए की आर्थिक मदद दी जाएगी। हायर एजुकेशन के लिए अगर लोन लिया है, तो उसमें राहत दी जाएगी। इस लोन का ब्याज भी इसी फंड से दिया जाएगा।

Exit mobile version