Site iconSite icon AR Live News

राजस्थान में आज 2648 संक्रमित, 11177 ठीक हुए: जयपुर 501, अलवर 178, जोधपुर 173, उदयपुर 157 संक्रमित

उदयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में आज 2648 संक्रमितों की पुष्टि हुई है, वहीं राज्य में 11177 संक्रमित ठीक हुए हैं। इससे एक्टिव केस घटकर 62492 हो गए हैं। आज राज्य में 78 संक्रमितों की मौत हुई है। राज्य के आधे से ज्यादा जिलों में आज संक्रमितों की संख्या 50 से कम है, ऐसे में 1 जून से राज्य में कुछ जिलों को शर्तों के साथ अनलाॅक करने की उम्मीद बढ़ गयी है।

राजस्थान के 2648 संक्रमितों में आज सर्वाधिक जयपुर में 501, अलवर में 178, जोधपुर में 173, उदयपुर में 157, हनुमानगढ़ में 151 संक्रमित मिले हैं। वहीं जयपुर में 17, बीकानेर में 6, अलवर में 6, जोधपुर में 5 और उदयपुर में 5 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया है। इस बार राज्य के जालोर जिले के सबसे पहले कोरोना मुक्त होने की उम्मीद है, क्यों जालोर में राज्य के सबसे कम 112 एक्टिव केस हैं और आज 2 संक्रमित ही मिले हैं।

उदयपुर में आज 502 संक्रमित ठीक हुए हैं, वहीं 2198 लोगों की कोरोना जांच में 157 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है। संक्रमण दर 7 प्रतिषत ही है। उदयपुर में एक्टिव केस 3673 हैं। आज मिले 157 संक्रमितों में 87 शहरी क्षेत्र और 70 ग्रामीण क्षेत्र से हैं।

Exit mobile version