Site iconSite icon AR Live News

डाॅक्टर दंपत्ति की गोली मारकर हत्या: बाइक पर आए बदमाशों ने डाॅक्टर की कार रूकवाई और दागी गोलियां

doctor husband wife both shot dead in car in bharatpur rajasthandoctor husband wife both shot dead in car in bharatpur rajasthan

भरतपुर,(ARLive news)। भरतपुर के नीम दा गेट इलाके में बीच सड़क शुक्रवार दोपहर डाॅक्टर दंपत्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। डाॅक्टर सुदीप गुप्ता और उनकी पत्नी सीमा गुप्ता कार से जा रहे थे, तभी बाइक पर आए दो युवकों ने गाड़ी के आगे आकर कार रूकवाई और फिर उन दोनों में दनादन गोलियां चलाकर फरार हो गए। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों का हुलिया चिह्नित किया है और तलाश में जुटी है।

सीसीटीवी में दिखा पूरा घटनाक्रम

पुलिस ने आस-पास क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे से फुटेज लिए, जिसमें पूरी घटना साफ-साफ दिख रही है। डाॅक्टर सुदीप, पत्नी सीमा के साथ श्रीराधा चौराहे की ओर जा रहे थे। इस दौरान नीम का गेट के पास बाइक पर आए बदमाशों ने उनकी गाड़ी के आगे आकर जबरन रूकवाया। जैसे ही डाॅक्टर सुदीप ने कार की खिड़की खोली, बदमाश युवक ने पिस्टल या देशी कट्टा निकाला और खिड़की के अंदर डाॅक्टर सुदीप और उनकी पत्नी सीमा पर लगातार फायर किए। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद बदमाश पिस्टल लहराते हुए वहां से फरार हो गए। वारदात के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गयी।

इस पहलू पर भी पुलिस कर रही जांच

गौरतलब है कि दो साल पूर्व सीमा गुप्ता पर पति डाॅक्टर सुदीप की प्रेमिका और उसके बेटे को जलाकर हत्या करने के आरोप का मामला भी चल रहा है, जिसमें दो साल पहले पुलिस ने डाॅक्टर सुदीप, सीमा गुप्ता को गिरफ्तार किया था, बाद में जमानत मिलने पर दोनों रिहा हो गए थे। ऐसे में पुलिस डाॅक्टर दंपत्ति की हुई हत्या के मामले में इस पहलू से जुडे लोगों की जांच भी कर रही है।

Exit mobile version