उदयपुर/गोगुंदा,(ARLive news)। गोगुंदा रोड पर ईसवाल के समीप गुरूवार को दर्दनाक सडक हादसा हो गया। इस हादसे में ईसवाल पेट्रोल पंप के समीप रॉन्ग साइड आ रहे डंपर ने बाइक को चपेट में ले लिया। बाइक सवार दिनेश पुत्र पुनजा वेद और इनकी भतीजी संजना पुत्री शांतिलाल वेद (भतीजी) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी, वहीं भतीजा विशाल गंभीर घायल है। घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलने के बाद गोगुन्दा पुलिस मौके पर पंहुची और दोनों के शवो को गोगुन्दा के चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। हादसे में विशाल वेद गंभीर घायल हो गया। जिसको इलाज के लिए एमबी हाॅस्पीटल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस डंपर चालक की तलाश कर रही है।
बताया जा रहा है कि यह सभी काका, भतीजा और भतीजी कल पूर्णिमा होने से जीराई गांव में बावजी के यहां दर्शन को आए थे और आज गुरूवार को वापस उदयपुर जाते समय यह हादसा हुआ। मृतकों का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।

