नागौर,(ARLive news)। जिले के रोल थाना क्षेत्र में 12 साल की बच्ची के धर्म भाई द्वारा पिछले एक साल से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया। पीड़ित के पिता ने बुधवार रात रोल थाने में आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। आरोपी ने किसी को बताने पर उसके पिता व भाई को जान से मारने की धमकी दी थी, जिस कारण बच्ची ने इतने समय तक कुछ नहीं बताया था। लेकिन युवक की ज्यादतियों से परेशान होकर मासूम ने अब यह बात परिवार वालों को बताई।
बच्ची के पिता ने रिपोर्ट में बताया कि रोल निवासी 23 वर्षीय शिवनारायण पुत्र मुरलीराम उनकी 12 वर्षीय बेटी का धर्म भाई बना हुआ था। इस वजह से उसका उनके घर आना-जाना था। एक दिन आरोपी ने मौका पाकर उनकी 12 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी शिवनारायण ने पीड़िता को किसी को बताने पर भाई व पिता को जान से मारने की धमकी दी। फिर आरोपी एक साल तक जब भी मौका मिला, बच्ची के साथ दुष्कर्म करता रहा।
पीड़िता ने अब जाकर अपने परिजनों को साडी बात बताई। पुलिस ने आरोपी शिवनारायण के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

