Site iconSite icon AR Live News

खेत में खुदाई के दौरान मिट्टी ढही, दबने से महिला की मौत

woman dies in sand dune collapse at jhadoli gogunda udaipurwoman dies in sand dune collapse at jhadoli gogunda udaipur

उदयपुर/गोगुंदा,(ARLive news)। उदयपुर के गोगुंदा थाना क्षेत्र के झाड़ोली गांव में खेत में खुदाई के समय मिट्टी ढहने से एक महिला की मौत हो गयी, वहीं एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने बताया कि हादसे में घाटानाड़ी निवासी रकमा पत्नी नेताराम गरासिया की मौत हुई है। रकमा और गीता कृषि कार्य के लिए मिट्टी की खुदाई कर रही थीं। तभी अचानक मिट्टी ढह गयी और दोनों मिट्टी के नीचे दब गयीं। पास में खड़ी रकमा की बेटी के चिल्लाने पर ग्रामीण इकट्ठे हुए।

सूचना पर थानाधिकारी प्रवीण सिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने मिट्टी के नीचे दबीं दोनों महिलाओं को बाहर निकाला, जिसमें रकमा की मौत हो चुकी थी। गंभीर हालत में गीता को स्थानीय हाॅस्पिटल पहुंचाया गया, जहां से उसे उदयपुर एमबी हाॅस्पिटल रैफर कर दिया गया।

Exit mobile version