Site iconSite icon AR Live News

राजस्थान में आज 3886 कोरोना संक्रमित, 13192 ठीक हुए: संक्रमण दर घटकर 8% हुई, 13 जिलों में संक्रमितों की संख्या 50 से भी कम

उदयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में कोरोना संक्रमितों की घटती संख्या राहत की बात है। बुधवार को राज्य में 49041 लोगों की कोरोना जांच में 3886 संक्रमितों की पुष्टि हुई, इस अनुसार संक्रमण दर करीब 8% है। संक्रमण काल के इन दो महीनों में ऐसा पहली बार हुआ है जब संक्रमण दर घटकर 10 से नीचे पहुंच गयी हो। वहीं आज 13 जिले ऐसे हैं, जहां संक्रमितों की संख्या 50 से भी कम आयी है।

राजस्थान में आज 107 संक्रमितों की मौत हुई है, इसमें सर्वाधिक जयपुर में 18, उदयपुर में 9, जोधपुर में 9 और पाली में 7 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। आज आए संक्रमितों में सर्वाधिक जयपुर में 779, जोधपुर में 340, अलवर में 284, हनुमानगढ़ में 202, श्रीगंगानगर में 201, उदयपुर में 201 संक्रमितों की पुष्टि हुई है।

उदयपुर में 201 संक्रमित, 945 ठीक हुए

उदयपुर में आज 1978 लोगों की कोरोना जांच में 201 संक्रमित मिले हैं। इस अनुसार संक्रमण दर करीब 10% है। आज 945 संक्रमित ठीक हुए हैं। दुखद है कि 9 संक्रमितों की मौत हो गयी। 201 संक्रमितों में 134 शहरी और 67 ग्रामीण क्षेत्र से हैं।

संभाग के अन्य जिलों चित्तौड़गढ़ में 111, डूंगरपुर में 87, बांसवाड़ा में 57, राजसमंद में 45 और प्रतापगढ़ में 36 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है।

अन्य खबरों के लिए होम पेज https://www.arlivenews.com पर जाएं

today rajasthan covid report
Exit mobile version