Site icon AR Live News

देश के 16 राज्यों में पॉजिटिविटी रेट बहुत ज़्यादा: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री

health minister harsh vardhan said india 16 states maximum corona positivity rate

नई दिल्ली,(ARLive news)। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने बताया है कि देश के 16 राज्यों में पॉजिटिविटी रेट बहुत ज़्यादा है, ये राज्य हैं- कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, गोवा, मणिपुर, पुडुचेरी, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, सिक्किम और लक्षद्वीप।

ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स (GoM) की 27-वीं बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि देश में पिछले 24 घंटे में 4,454 दुर्भाग्यपूर्ण मौतें हुईं, सबसे ज़्यादा 1,320 मौतें महाराष्ट्र में हुईं। कर्नाटक में 624, तमिलनाडु में 422 और उत्तर प्रदेश में 231 मौतें हुईं है। उन्होंने कहा कि सोमवार सुबह तक 18 राज्यों में म्यूकर माइकोसिस(ब्लैक फंगस) के 5,424 मामले दर्ज किए गए हैं। गुजरात में 2,165, महाराष्ट्र में 1,188, उत्तर प्रदेश में 663, मध्य प्रदेश में 519, हरियाणा में 339, आंध्र प्रदेश में 248 मामले दर्ज किए गए हैं।

Exit mobile version