Site iconSite icon AR Live News

राजस्थान में 24 मई से 8 जून तक त्रि-स्तरीय जन अनुशासन लाॅकडाउन: मुख्यमंत्री ने जारी किए आदेश

rajasthan lockdown extended till 8 june 2021 government orderrajasthan lockdown extended till 8 june 2021 government order

राशन की दुकानें सुबह 10 से शाम 4 बजे तक खोली जा सकेंगी।

जयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में 15 दिन का लाॅकडाउन बढ़ा दिया गया है। इस संबंध में रविवार को गाइडलाइन जारी की गयीं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में आए सुझावों के बाद प्रदेश में 24 मई से 8 जून तक त्रि-स्तरीय जन अनुशासन लाॅकडाउन की गाइडलाइन जारी की गई है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि कुछ जिलों में संक्रमण के प्रसार की स्थिति में सुधार हुआ है। स्थिति ठीक होने तथा लोगों द्वारा जन अनुशासन की प्रभावी पालना सुनिश्चित होने पर 1 जून से इन जिलों में व्यावसायिक गतिविधियों में और छूट दी जा सकती है। ऐसे में संभव है कि कुछ छोटे जिले जहां संक्रमण के मामले कम हैं, वहां 1 जून से जनता को कुछ राहत मिल जाए।

त्रि-स्तरीय जन अनुशासन लाॅकडाउन के तहत प्रमुख दिशा-निर्देश :

वीकेंड कर्फ्यू अब 4 दिन का

विवाह समारोह 30 जून तक स्थगित रखे

ई-मित्र सेवाएं शाम 4 बजे तक अनुमत होंगी

आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा

श्रमिकों के लिए यह रहेगी व्यवस्था

किसानों के लिए व्यवस्था

त्रि-स्तरीय जन अनुशासन लाॅकडाउन के तहत परिवार, वार्ड, ग्राम, शहर एवं राज्य स्तर पर सामाजिक व्यवहार में कोविड प्रोटोकाॅल के अनुरूप बदलाव लाने की अपेक्षा की गई है।

: प्रथम स्तर पर पारिवारिक जिम्मेदारी समझते हुए लोगों को कुछ समय के लिए बाहरी व्यक्तियों का घर में प्रवेश रोकना होगा। अतिआवश्यक होने पर खुले स्थान पर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मिला जा सकता है, ताकि परिवार के बुजुर्ग, बच्चे एवं अन्य लोग सुरक्षित रहें।

: दूसरे स्तर पर गांव और मोहल्ले में ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश रखना होगा, जिनसे संक्रमण फैलने की आशंका रहती है। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी भी स्थान पर 5 से ज्यादा लोग एकत्र ना हों।

: तीसरे स्तर पर मेडिकल इमरजेंसी और अनुमत श्रेणी के अलावा एक शहर से दूसरे शहर, शहर से गांव, गांव से शहर तथा एक गांव से दूसरे गांव में आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रखना होगा। ग्राम स्तरीय निगरानी समितियों को इसमें अपनी विशेष भूमिका निभानी होगी। समस्त प्रदेशवासियों को इन दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करते हुए अपने सामाजिक व्यवहार में बदलाव लाना होगा

Exit mobile version