Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर में कल 23 मई को 18 से 44 आयु वर्ग का नहीं होगा वैक्सीनेशन

udaipur 18 to 44 age group vaccination program will not planned on 23 mayudaipur 18 to 44 age group vaccination program will not planned on 23 may

उदयपुर,(ARLive news)। उदयपुर जिले में रविवार को 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों का वैक्सीनेशन नहीं होगा। आरसीएचओ डाॅक्टर अशोक आदित्य ने बताया कि 23 मई रविवार को 18 से 44 आयु वर्ग के नागरिकों का कहीं पर भी वैक्सीनेशन सत्र नहीं होंगे।

आरसीएचओ ने बताया राज्य वैक्सीनेशन स्टोर से रविवार सुबह वैक्सीन प्राप्त होंगी, इसके बाद 24 मई सोमवार को वैक्सीनेशन सत्र प्लान किए जाएंगे। 24 मई के वैक्सीनेशन के लिए स्लाॅट 23 मई शाम 5 बजे खोले जाएंगे।

चुंकि रविवार को वैक्सीनेशन नहीं होगा, इसलिए आज शाम को 18 से 44 आयु वर्ग के लिए वैक्सीनेशन स्लाॅट नहीं खोले जाएंगे।

Exit mobile version