आज जयपुर में 1900, अलवर में 401, उदयपुर में 378 संक्रमित
उदयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में आज शनिवार को 6103 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। राज्य में आज 62893 लोगों की कोरोना जांच हुई, इसमें 6103 संक्रमित मिले हैं। राहत की बात है कि संक्रमण दर घटकर 9.7 प्रतिशत हो गयी है। आज 15464 संक्रमित ठीक भी हुए हैं। राज्य में 14 जिले ऐसे हैं, जहां आज संक्रमितों की संख्या 100 से कम आयी है, इनमें 7 जिलों में संक्रमितों की संख्या 50 से भी कम है।
राज्य में 6103 संक्रमितों में सर्वाधिक जयपुर में 1900, अलवर में 401, उदयपुर में 378, कोटा में 325, जोधपुर में 323, जैसलमेर में 259 और सीकर में 252 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। राज्य में आज 115 संक्रमितों की मौत हुई है, इसमें सर्वाधिक जयपुर में 21, जोधपुर में 11, उदयपुर में 8, अलवर में 7, डूंगरपुर में 7, पाली में 7 और बीकानेर में भी 7 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। रिकवरी रेट अच्छी होने से राज्य में एक्टिव केस डेढ़ लाख से घटकर 1 लाख 22 हजार 330 हो गए हैं।
उदयपुर में आज 497 संक्रमित ठीक हुए
उदयपुर जिले में आज 497 संक्रमित ठीक हुए हैं, वहीं 2545 लोगों की कोरोना जांच में 378 संक्रमित पाए गए हैं। इसमें 218 शहरी क्षेत्र और 160 ग्रामीण क्षेत्र से हैं। जिले में 7985 एक्टिव केस हैं। दुखद है कि आज जिले में 8 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया।
संभाग के अन्य जिलों की बात करें तो राजसमंद में 101, चित्तौड़गढ़ में 101, डूंगरपुर में 57, प्रतापगढ़ में 51 और बांसवाड़ा में 51 कोरोना पाॅजिटिव मिले हैं। वहीं आज डूंगरपुर में 7, चित्तौड़गढ़ में 3, बांसवाड़ा में 2, राजसमंद में 1 और प्रतापगढ़ में 1 संक्रमित ने दम तोड़ा है।

