Site iconSite icon AR Live News

कोरोना पर पीएम मोदी की मीटिंग, ममता बोलीं- हमें बोलने तक नहीं दिया

mamata banerjee said feel humiliated pm did not allow to speak in covid meetmamata banerjee said feel humiliated pm did not allow to speak in covid meet

कोलकाता/नई दिल्ली,(ARLive news)। देश में कोरोना वायरस संकट और टीकाकरण को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश के 10 राज्यों के मुख्यमंत्रियों और इन राज्यों के 54 जिलाधिकारियों से बात की है। बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी शामिल थीं।बैठक खत्म होने के बाद ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री की कार्यशैली को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं।

ममता बनर्जी ने कहा है कि कोरोना पर चर्चा के लिए बैठक बुलाई ग,ई लेकिन कई चर्चा नहीं हुई। प्रधानमंत्री ने अपनी बात रखी और बैठक खत्म हो गई। मुख्यमंत्रियों को बोलने तक का मौका नहीं दिया गया। प्रधानमंत्री के इस बर्ताव से मैं खुद को अपमानित महसूस कर रही हूं।

प्रधानमंत्री के साथ बैठक खत्म होने के बाद ममता बनर्जी ने प्रे सवर्ता बुलाई। इसें उन्होने कहा, इस बैठक के बाद कई राज्यों के मुख्यमंत्री अपमानित महसूस कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने मीटिंग के लिए मुख्यमंत्रियों को बुलाया, लेकिन उनको कुठपुतली की तरह बैठाए रखा। किसी को भी बोलने का मौका नहीं दिया गया। हम अपने राज्यों की परेशानी बताना चाहते थे लेकिन इसका भी मौका हमें नहीं मिल सका।

Exit mobile version