Site icon AR Live News

अरब सागर में फंसे 4 जहाजों में अटकीं 710 जिंदगियां : नौ सेना ने 215 लोगों को रेस्क्यू किया, बचाव कार्य जारी

tauktae cyclone update 4 ship stuck in arab sagar navy rescues 215 people from 2 ships

मुंबई,(ARLive news)। ताऊ ते तूफान ने मुंबई को बुरी तरह प्रभावित किया हुआ है। मुंबई के समुंदर में भारत के 4 जहाज फंस गए हैं। इन जहाजों में 710 जिंदगियां अटकी हुई हैं। भारतीय नौ सेना बचाव कार्य कर रही है और 215 लोगों को रेस्क्यू भी किया जा चुका है। लेकिन अभी भी बड़ी संख्या में लोग इन जहाजों में फंसे हुए हैं।

मुंबई से 175 किमी दूर हीरा फील्ड्स में बार्ज पी-305 पर रेस्क्यू मिशन जारी है। इस पर सबसे ज्यादा 273 लोग सवार थे, इनमें से 177 को रेस्क्यू किया गया है। भारतीय नौ सेना के जहाज बचाव कार्य में जुटे हैं। उम्मीद है कि कुछ घंटों में सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया जाएगा।

नेवी के प्रवक्ता मेहुल कर्णिक ने बताया कि बार्ज गाल कंस्ट्रक्टर पर 137 लोग फंसे हैं। यहां बचाव के लिए इमरजेंसी नौका वाटर लिली भेजी गई है। इसके अलावा सीजीएस सम्राट भी यहां मदद के लिए पहुंच रहा है। इस पर से अब तक 38 लोगों को बचाया गया है। सागर भूषण पर 101 लोग फंसे हुए हैं और बार्ज एसएस-3 पर 196 लोग फंसे हुए हैं। इन पर मदद पहुंचाई जा रही है। INS तलवार को यहां रेस्क्यू मिशन के लिए रवाना किया गया है।

उन्होंने बताया कि चक्रवात को देखते हुए भारतीय नौसेना के 11 गोताखोर दल तैयार रखे गए हैं। बारह बाढ़ राहत दल और मेडिकल टीम को भी तैनात किया गया है। तूफान प्रभावित राज्यों में जरूरत पड़ने पर इन्हें भेजा जाएगा।

Exit mobile version