Site icon AR Live News

तूफान ताऊते: अब तक के इतिहास में मुंबई में मई में सबसे ज्यादा बारिश

tauktae cyclone mumbai highest 24 hour rain in history of may month

मुंबई,(ARLive news)। मुंबई में चक्रवाती तूफान ताऊते के कारण 230 मिलीमीटर बारिश हुई। एक मौसम विशेषज्ञ ने इसे दर्ज इतिहास में मई में 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश होने का दावा किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुंबई केंद्र के अनुसार, सांताक्रूज वेधशाला ने मंगलवार सुबह 8.30 बजे बंद हुई 24 घंटे की अवधि में 230.3 मिमी बारिश दर्ज की। इसके अलावा, कोलाबा वेधशाला ने इसी अवधि के दौरान 207.6 मिमी बारिश दर्ज की।

IMD की गणना के अनुसार, 204.5 मिमी से अधिक बारिश को अत्यधिक भारी बारिश माना जाता है, पुणे स्थित भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान में उत्तरी हिंद महासागर में चक्रवातों को लेकर शोध करने वाले विनीत कुमार ने मंगलवार को ट्वीट किया कि मुंबई (सांताक्रूज): चक्रवात के प्रभाव के कारण पिछले 24 घंटों में 230 मिमी बारिश हुई, यह दर्ज इतिहास में मुंबई में मई में 24 घंटे में हुई सबसे अधिक बारिश है।

Exit mobile version