Site iconSite icon AR Live News

सचिन पायलट खेमे के नेता और गुड़ामालानी से विधायक हेमाराम चौधरी ने विधायक पद से इस्तीफा दिया

mla hemaram choudhary resigns resignation letter sent to the speakermla hemaram choudhary resigns resignation letter sent to the speaker

जयपुर,(ARLive news)। सचिन पायलट खेमे के नेता और गुड़ामालानी से कांग्रेस विधायक हेमाराम चौधरी ने मंगलवार को विधायक पद से इस्तीफे की अलग-अलग कॉपी ई-मेल और डाक से विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी को भेजी है। हेमाराम चौधरी ने खुद इस्तीफा भेजने की पुष्टि की है।

गुड़ामालानी से कांग्रेस विधायक हेमाराम चौधरी ने अपनी विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी को भेज है। हेमाराम चौधरी सचिन पायलट गुट के नेता हैं, पिछले साल पायलट खेमे की बगावत के समय हुई बाड़ेबंदी में भी वे 19 विधायकों के साथ बाड़ेबंदी में थे। वे लगातार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का विरोध कर रहे थे।

हेमाराम ने अपनी ही सरकार पर आवाज दबाने और उनके विधानसभा क्षेत्र में विकास के कामों में भेदभाव का आरोप लगाया था। हेमाराम चौधरी सरकार बनने के बाद से ही असंतुष्ट चल रहे हैं, उनकी जगह हरीश चौधरी को मंत्री बनाया गया था तब से वे नाराज हैं। हेमाराम चौधरी ने इससे पहले भी इस्तीफा दिया था, लेकिन उस वक्त पार्टी ने उन्हें मना लिया था।

Exit mobile version