Site iconSite icon AR Live News

राजस्थान में 36176 टेस्ट में 11597 संक्रमित, 157 की मौत, 29459 ठीक हुए: जयपुर 2023, जोधपुर 954, उदयपुर 510 संक्रमित

उदयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में आज 36176 लोगों के कोरोना टेस्ट में 11597 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इस अनुसार राज्य में आज संक्रमण दर 32 प्रतिशत रही है। मतलब टेस्ट में हर तीसरे व्यक्ति के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। राज्य में आज 157 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। इस बीच राहत की बात यह है कि आज राज्य में 29459 संक्रमित ठीक हुए हैं और डिस्चार्ज होकर घर गए हैं।

राज्य में आज सर्वाधिक जयपुर में 2023, अलवर में 1104, जोधपुर में 954, कोटा में 525 और उदयपुर में 510 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। राज्य में आज हुई 157 मौतों में सर्वाधिक जयपुर में 39, बीकानेर में 12, जोधपुर में 12, उदयपुर में 11, अलवर में 10 और झालावाड़ में 10 संक्रमितों की मौत हुई है।

उदयपुर में आज 1580 संक्रमित ठीक हुए

उदयपुर जिले में आज 2107 लोगों के कोरोना टेस्ट में 510 संक्रमित पाए गए हैं। इस अनुसार जिले में संक्रमण दर 24 प्रतिषत है। पिछले दिनों की तुलना में संक्रमण दर उदयपुर में कुछ कम हुई है। राहत की बात है कि आज जिले में 1580 संक्रमित ठीक हुए हैं। जिले में अभी 10558 एक्टिव केस हैं।

Exit mobile version