Site iconSite icon AR Live News

ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार और पीए पर पुलिस इनाम घोषित करेगी

police announces reward for olympic medalist sushil kumar arrestpolice announces reward for olympic medalist sushil kumar arrest

सोनीपत,(ARLive news)। दिल्ली में हुई पहलवान सागर धनखड़ की हत्या के मामले में ओलंपियन सुशील कुमार की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। दिल्ली पुलिस सुशील कुमार व उसके पीए अजय पर इनाम घोषित करेगी। आज दोनों पर ही पुलिस 50 हजार से एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर सकती है। इससे पहले पुलिस सुशील के खिलाफ सर्कुलर नोटिस और गैर जमानती वारंट जारी कर चुकी है।

सुशील की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है। रविवार को पुलिस ने सोनीपत, पानीपत, झज्जर व गुरुग्राम समेत कई जगहों पर दबिश दी, लेकिन सुशील के बारे में कोई सुराग नहीं मिल पाया। वहीं दूसरी तरफ सुशील पहलवान की कई गैंगस्टरों से सांठगांठ सामने आई है। दिल्ली पुलिस की जांच में सामने आया है कि गैंगस्टरों के गुर्गे छत्रसाल स्टेडियम में आते थे।

उत्तर-पश्चिमी जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि फिलहाल पहलवान सुशील कुमार व उसके पीए व ड्राइवर अजय पर ही इनाम घोषित किया जाएगा। हालांकि दिल्ली पुलिस ने सुशील पहलवान समेत नौ लोगों के खिलाफ शनिवार को गैर-जमानती वारंट किया था।

Exit mobile version