Site iconSite icon AR Live News

“ताऊ ते” का खतरा: आज के आंधी-बारिश के बाद उदयपुर में अलर्ट, कलेक्टर ने कोविड अस्पतालों में सुचारू बिजली सप्लाई के लिए बुलाई आपात बैठक

tauktae cyclone udaipur on red alert collector call emergency meetingtauktae cyclone udaipur on red alert collector call emergency meeting

कर्नाटक में 4 लोगों की मौत, केरल में भारी बारिश, महाराष्ट्र, गुजरात में अलर्ट, गोवा में पावर कट

उदयपुर,(ARLive news)। गुजरात और महाराष्ट्र समेत 7 राज्यों पर अरब सागर में बन रहे चक्रवात “तौउते” का खतरा मंडरा रहा है। कर्नाटक के 6 जिलों पर इसका काफी बुरा असर पड़ा है और वहां अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है। तूफान के कारण गोवा के कई जिलों में पावर सप्लाई कट हो गई है। वहीं, केरल के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है।

चक्रवाती तूफान “तौउते” के प्रभाव से उदयपुर संभाग में भी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 18 और 19 मई को उदयपुर जिले सहित संभाग के कुछ जिलों में तेज हवाओं के साथ अत्यंत भारी बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के पूर्वानुमान के अनुसार उदयपुर संभाग को रेड जोन में रखा गया है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि 18 मई को लोग घर पर ही रहें। अंधड़-बारिश से बचने के लिए किसी पेड़ या टीन शेड के नीचे न खड़े हों।

उदयपुर में आज आए अंधड़-बारिश की तस्वीरें

मौसम केन्द्र जयपुर के प्रमुख राधेश्याम शर्मा ने बताया कि उदयपुर संभाग में चक्रवाती तूफान तौउते की वजह से सोमवार को 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार की हवाओं के साथ हल्के से मध्यम बारिश तथा एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। 18 मई मंगलवार और 19 मई बुधवार को इस सिस्टम का सर्वाधिक असर देखने को मिलेगा।

उदयपुर कलक्टर ने बुलाई आपात बैठक

चक्रवाती तूफान तौउते के मध्यजनर कोविड मरीजों के उपचार में कोई बाधा उत्पन्न न हो इसके लिए जिला उदयपुर कलक्टर चेतन देवड़ा ने आपातकालीन बैठक बुलाई। कलक्टर देवड़ा ने ऑक्सीजन गैस उत्पादक मै.आर्दश गैसेस, मै.अर्नेस्ट गैसेस प्रा. लि. पर सतत ऑक्सीजन हेतु निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड विभाग से एक एक सहायक अभियन्ता/कनिष्ठ अभियन्ता को नियुक्त करने के निर्देश दिए। महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय तथा इएसआईसी चिकित्सालय चित्रकुट नगर में भी एक-एक सहायक अभियन्ता या कनिष्ठ अभियन्ता की तुरन्त प्रभाव से नियुक्ति के निर्देश दिए।  

एडीएम प्रशासन ओपी बुनकर ने बताया कि चक्रवाती तूफान तौउते की वजह से उत्पन्न किसी भी आपातकालीन परिस्थिति में कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 02942414620 पर संपर्क किया जा सकता है।

तीन टीमें रखेंगी अस्पतालों में बिजली आपूर्ति पर नजर

उदयपुर जिला कलक्टर ने अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड को निर्देश दिये  कि वे तीन क्लस्टर बनाकर प्रत्येक में एक तकनीकी दल बनावें जो न्युनतम समय में बिजली व्यवस्था में बाधा उत्पन्न होने पर उस सुचारू कर सके। मै. आदर्श गैसेस, मै. अर्नेस्ट गैसेस प्रा. लि. पर बिजली व्यवस्था सुचारू रूप से रखने हेतु एक डेडिकेटेड टीम लगायी जाए, ताकि पावर कट होने की स्थिति में तत्काल बिजली व्यवस्था सुचारू की जा सकें।

मुंबई में प्रभावित क्षेत्र के कोविड हाॅस्पिटल से मरीजों को शिफ्ट किया

मौसम विभाग के मुताबिक तूफान गोवा के तटीय क्षेत्र से टकरा गया है। अब वह गुजरात की ओर तेजी से बढ़ रहा है। इस वजह से मुंबई सहित उत्तरी कोंकण में कुछ स्थानों पर रविवार से ही तेज हवा के साथ भारी बारिश हो सकती है। अलर्ट के चलते बृहन्मुंबई नगर निगम को कोविड केयर सेंटर से 580 मरीजों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करना पड़ा।

Exit mobile version