Site iconSite icon AR Live News

यूआईटी सरकारी अस्पतालों में 5 ऑक्सीजन प्लांट्स स्थापित करेगा : 3.35 करोड़ रूपए स्वीकृत किए

udaipur uit passes 3 crore 35 lakh for establish 5 oxygen plants in government hospital udaipurudaipur uit passes 3 crore 35 lakh for establish 5 oxygen plants in government hospital udaipur

उदयपुर,(ARLive news)। कोरोना महामारी की घातक द्वितीय लहर के चलते प्रदेश में मेडिकल ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए राज्य सरकार के निर्देशानुसार यूआईटी उदयपुर के सरकारी अस्पतालों में 5 ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करवाएगा। आज शनिवार को कलक्टर चेतन देवड़ा ने यूआईटी की आपात बैठक बुलाई। उदयपुर में राजकीय चिकित्सालयों में विभिन्न क्षमता के 5 ऑक्सीजन प्लांट्स स्थापित करने के लिए 3.35 करोड़ रूपए की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की।

यूआईटी सचिव अरूण हसीजा ने बताया कि एक वर्ष के बाद संवेदक फर्म द्वारा उक्त प्लांट्स संबंधित चिकित्सालय को सुपुर्द किए जाएंगे। इसके बाद उनका संचालन एवं संधारण संबंधित चिकित्सालय द्वारा अपने व्यय पर स्वयं के स्तर पर करवाया जायेगा।

उदयपुर के इन हाॅस्पिटल और वार्ड में लगेंगे ऑक्सीजन प्लांट

Exit mobile version