Site iconSite icon AR Live News

पति ने पत्नी की क्रिकेट बल्ले से पीट-पीट कर हत्या की, बीच-बचाव में आए बच्चों को भी पीटा

husband kills his wife by bat in sayra udaipurhusband kills his wife by bat in sayra udaipur

उदयपुर/गोगुंदा,(ARLive news)। जिले के सायरा थाना क्षेत्र के गुंदाली ग्राम पंचायत के मालियों की भागल में गुरूवार को घर के आपसी झगड़े में पति ने पत्नी की क्रिकेट बल्ले से पीट-पीटकर हत्या कर दी। यह सब देख रहे बच्चों ने मां को बचाने का प्रयास किया तो पिता ने उनको भी बल्ले से पीटा और फरार हो गया। सूचना पर सायरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

थानाधिकारी प्रवीण सिंह ने बताया कि पत्नी की हत्या के आरोप में गुन्दाली ग्राम पंचायत के मालियो की भागल निवासी रूपलाल को सायरा में आस-पास के जंगलों में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया है। भुरकी बाई की उसके पति रूपलाल गमेती ने बल्ले से पीट-पीट कर हत्या कर दी है। गुरूवार को रूपलाल और भूरकी में झगड़ा हुआ। आवेश में आकर रूपलाल ने भूरकी को बल्ले से पीटना शुरू कर दिया और उसके सिर पर लगातार वार किए। इससे भूरकी की मौके पर ही मौत हो गयी।

यह सब देख रहे बच्चों ने मां को बचाने का प्रयास किया, तो हैवान हो चुके पिता ने बच्चों को भी नहीं बख्शा। उसने बल्ले से बच्चों को पीटकर घायल किया और मौके से फरार हो गया। बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पड़ोसी इकट्ठे हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। आरोपी रूपलाल की तलाश की जा रही है।

Exit mobile version