Site iconSite icon AR Live News

राजस्थान में आज 16080 कोरोना संक्रमित, 169 की मौत: जयपुर में 3616, उदयपुर में 1506 संक्रमित

उदयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में आज 16080 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है, वहीं 169 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। राज्य में आज 13198 लोग ठीक भी हुए हैं। एक्टिव केस 2 लाख 5 हजार 730 हो गए हैं।

सर्वाधिक संक्रमितों में जयपुर में 3613 संक्रमित मिले हैं, इसके बाद आज उदयपुर ने जोधपुर को पीछे छोड़ दिया। दूसरे नंबर में आज सर्वाधिक केस उदयपुर में 1506 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। वहीं जोधपुर में 1303 संक्रमित मिले हैं। राज्य में आज हुई 169 जयपुर में 57, जोधपुर में 18 और उदयपुर में 14 संक्रमितों की मौतें हुई हैं।

उदयपुर में आज संक्रमण दर बढ़कर 31 प्रतिशत हुई

उदयपुर जिले के लिए चिंता का विषय है कि यहां संक्रमण दर बढ़कर 31 प्रतिशत पर पहुंच गयी है। गत सप्ताह संक्रमण दर में कमी आयी थी और यह 25 प्रतिशत पर पहुंच गयी थी, लेकिन फिर से यह 31 प्रतिशत पहुंच गयी है। आज 4849 लोगों के कोरोना टेस्ट हुए, जिसमें 1506 लोग संक्रमित मिले हैं। इस अनुसार आज संक्रमण दर 31 प्रतिशत पर पहुंच गयी है।

जिले में मिले 1506 संक्रमितों में 970 शहरी क्षेत्र और 536 ग्रामीण क्षेत्र से हैं। उदयपुर में एक्टिव केस की संख्या भी बढ़ी है और 9295 एक्टिव केस हो गए हैं। वहीं आज ठीक होने वाले संक्रमितों की संख्या मात्र 80 ही है, जो पिछले दिनों की तुलना में काफी कम है।

rajasthan corona update udaipur corona positive rate reached at 31 percent
Exit mobile version