उदयपुर/गोगुंदा,(ARLive news)। जिले के कोटड़ा थाना क्षेत्र के डूंगरिया थला में शनिवार दोपहर पति ने पत्नी को गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी पति गुला गमार को खंभे से बांध दिया और पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि डूंगरिया थला निवासी गुला गमार को गिरफ्तार कर लिया है। पति-पत्नी गुला गमार और पीता में अक्सर घरेलू बात पर झगड़ा होता रहा था। शनिवार को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ और गुस्से में आकर गुला गमार ने पत्नी पर घर में रखी टोपीदार बंदूक चला दी। हादसे में पत्नी पीता की मौके पर ही मौत हो गयी। गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण इकट्ठे हो गए। ग्रामीणों ने गुला गमार को पकड़ खंभे से बांध दिया और पुलिस को सूचना दी।

