Site icon AR Live News

30 मई को होने वाली सेना भर्ती लिखित परीक्षा स्थगित

sena bharti exam postponed due to corona

उदयपुर,(ARLive news)। कोरोना संक्रमण की मौजूदा परिस्थिति को देखते हुए 30 मई को होने वाली सेना भर्ती लिखित परीक्षा स्थगित कर दी गई है। यह परीक्षा इसी महीने जयपुर और जोधपुर में आयोजित होने वाली थी।

पीआरओ डिफेंस लेफ्टिनेंट कर्नल अमिताभ शर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए सेना भर्ती लिखित परीक्षा स्थगित की गई है। हालात अनुकूल होने पर परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा की नई तारीख का निर्धारण होने पर सेना की वेबसाइट जॉइन इंडियन आर्मी डॉट एनआईसी डॉट इन और समाचार पत्रों के माध्यम से जानकारी दी जाएगी।

Exit mobile version