उदयपुर/सेमारी,(ARLive news)। जिले के सेमारी थाना क्षेत्र के ओडा ढाबरा फला निवासी प्रेमी युगल ने गुरूवार को पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रेमी युगल एक ही गोत्र और गांव के थे, ऐसे में उनका विवाह हो नहीं सकता था।
थानाधिकारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि दक्षा (18) पुत्री रमेश और दलीचंद (20) पुत्र हाजा राम ने लोहारिया नदी किनारे पेड़ पर फांसी लगा ली है। दोनों के शव पेड़ पर एक साथ मिले हैं। प्रेमी युगल एक ही गोत्र और गांव से थे। ऐसे में परिवार इनके विवाह को तैयार नहीं थे। दोनों की शादी नहीं हो सकती थी, जिससे दोनों परेशान थे। सुबह साढ़े नौ बजे सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पेड़ से दोनों के शव उतार कर सेमारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सुपुर्द किए गए हैं।

