Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर : चाचा ने खेत में खेल रही 8 साल की भतीजी से किया दुष्कर्म : चाचा और दो सहयोगी आरोपी गिरफ्तार

8 year old girl raped by her uncle in jhadol udaipur rajasthan8 year old girl raped by her uncle in jhadol udaipur rajasthan

उदयपुर,(ARLive news)। जिले के झाड़ोल थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची खेत पर गयी थी, जब रिश्तेदारी में चाचा लगने वाले दरिंदे ने ही उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान वहां गांव के 2 युवक भी मौजूद रहे, लेकिन उन्होंने उस दरिंदे को रोकने के बजाए उसकी पहरेदारी की।

एसपी राजीव पचार ने बताया कि दुष्कर्म के मुख्य आरोपी सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है।

2 दिन बच्ची डरी-सहमी रही, किसी से कुछ नहीं कह पायी

मामले में जांच कर रही डीएसपी चेतना भाटी ने बताया कि बच्ची 5वीं कक्षा में पढ़ती है, परिजनों ने उम्र 8 साल बताई है। बच्ची ने पुलिस को बताया कि 4 मई को वह खेत पर मवेशियों को पानी पिलाने गयी थी। बच्ची खेत में खेल रही थी कि तभी उसके रिश्तेदारी में चाचा, गांव के ही दो लोगों के साथ आए। बच्ची तीनों को जानती थी। लेकिन तभी उस चाचा ने बच्ची को खेत के अंदर झाड़ियों में खींच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची खीचती रही, कि गांव के जो लोग चाचा के साथ आए हैं, वो उसकी मदद करेंगे। लेकिन उन्होंने बच्ची को बचाने के बजाए उस दरिंदे चाचा की पहरेदारी की। बाद में वह चाचा उसे डरा-धमका कर गया कि घर पर किसी को कुछ नहीं बताना।

बच्ची उस शाम घर लौटी, लेकिन दो दिन से घर पर डरी-सहमी रही। परिजनों ने बच्ची को डरा-सहमा और गुमसुम देखा तो उन्हें कुछ शंका हुई। इस पर परिजनों ने बच्ची से बात की तो आज बच्ची ने उसके साथ हुई पूरी घटना बताई। इस पर परिजन आज शाम बच्ची को लेकर झाड़ोल थाने लेकर पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवायी।

Exit mobile version