Site icon AR Live News

राजस्थान में आज 17532 कोरोना संक्रमित, 16044 ठीक हुए, 161 की मौत : जयपुर 3440, जोधपुर 2301, उदयपुर 932 संक्रमित

उदयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में आज गुरुवार को 17532 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है, वहीं 16044 लोग ठीक भी हुए हैं। राज्य में आज 161 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। राज्य में आज सर्वाधिक जयपुर में 3440, जोधपुर में 2301, उदयपुर में 932 और अलवर में 910 संक्रमित पाए गए हैं।

राज्य में 161 मौतों में आज जयपुर में 46, जोधपुर में 27 और उदयपुर में 13 संक्रमितों की मौत हो गयी है।

उदयपुर में आज 2012 संक्रमित ठीक हुए

उदयपुर में आज कोविड एक्टिव केस की संख्या 9479 हो गयी है। रिकवरी रेट बढ़ने ने एक्टिव केस 10 हजार से कम हो गए हैं। राहत की बात है कि आज अब तक के सर्वाधिक 2012 संक्रमित ठीक हुए हैं। आज मिले संक्रमितों के 551 शहरी क्षेत्र और 381 ग्रामीण क्षेत्र से हैं।

Exit mobile version