Site iconSite icon AR Live News

वल्लभनगर विधानसभा उपचुनाव टले : जब तक कोरोना संक्रमण की स्थिति में सुधार नहीं हो जाता, उप चुनाव नहीं होंगे..

udaipur vallabhnagar byelection postponed due to coronaudaipur vallabhnagar byelection postponed due to corona

उदयपुर,(ARLive news)। देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर को देखते हुए निर्वाचन आयोग ने वल्लभनगर विधानसभा सीट के उपचुनाव सहित देश में दादरा एवं नगर हवेली, मध्यप्रदेश के खंडवा, हिमाचलप्रदेश के मंडी संसदीय सीट और आठ विधानसभा सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव टालने का निर्णय किया है। निर्वाचन आयोग की बुधवार को हुई एक अहम बैठक में यह निर्णय किया गया।

उदयपुर जिले की वल्लभनगर सहित कुल आठ विधानसभा सीटों के उपचुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने बुधवार को समीक्षा बैठक की। बैठक में यह निर्णय किया गया कि जब तक देश में कोविड-19 महामारी की स्थिति में सुधार नहीं हो तब तक उपचुनाव नहीं करवाए जाए। उपचुनाव के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने पर जल्द उपचुनाव करवाए जाएंगे।

Exit mobile version