उदयपुर,(ARLive news)। उदयपुर जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच बुधवार को 1452 संक्रमितों की पुष्टि हुई है, वहीं 19 संक्रमितों की मौते हो गयी। एक दिन में जिले में 19 संक्रमितों का दम तोड़ना चिंताजनक है।
उदयपुर में आज 5230 लोगों की कोरोना जांच हुई, इसमें 1452 संक्रमित पाए गए हैं, इसके अनुसार संक्रमण दर 27 प्रतिशत से अधिक है। इसमें 50 तो सिर्फ कोरोना वाॅरियर्स ही हैं। 1452 में 900 शहरी क्षेत्र और 552 ग्रामीण क्षेत्र से संक्रमित मिले हैं। वहीं 19 की मौत हुई है। उदयपुर में एक्टिव केस की संख्या 10572 हो गयी है। इसमें 9337 होम आईसोलेशन में हैं, बाकि हाॅस्पिटल में भर्ती हैं। राहत की बात है कि ठीक होने वालों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। आज 1387 लोग संक्रमण से ठीक हुए हैं।

