Site iconSite icon AR Live News

IPL स्थगित हुआ : दो दिन में कई खिलाड़ी, कोच निकले कोरोना पाॅजिटिव

ipl 2021 suspended due to players test positive for covid19ipl 2021 suspended due to players test positive for covid19

नई दिल्ली,(ARLive news)। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों और पिछले दो दिन में कई खिलाड़ियों के कोरोना पाॅजिटिव होने के चलते आईपीएल का 14वां सीजन फिलहाल टाल दिया गया है। बीसीसीआई के वाइस प्रेसीडेंट राजीव शुक्ला ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी और कहा कि फिलहाल टूर्नामेंट सस्पेंड किया जा रहा है। आगे इसे पूरा कराया जा सकता है या नहीं, इस पर निर्णय लिया जाएगा।

दो दिन में 3 टीमों के 4 खिलाड़ी, 1 कोच और 2 अन्य स्टाफ के कोरोना संक्रमित होने के बाद बीसीसआई ने यह फैसला लिया है। सोमवार को केकेआर के वरुण चक्रवर्ती और संदीप वॉरियर पॉजिटिव आए थे। साथ ही सीएसके के बॉलिंग कोच लक्ष्मीपति बालाजी और दो अन्य स्टाफ भी संक्रमित हुए थे। मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद के रिद्धिमान साहा और दिल्ली कैपिटल्स के अमित मिश्रा भी पॉजिटिव निकल गए।

बीसीसीआई ने अपने बयान में कहा है कि हमने लीग के आयोजन से लोगों में थोड़ी सकारात्मकता और उत्साह लाने की कोशिश की। लेकिन, अब टूर्नामेंट को स्थगित कर दिया गया है। ‌‌बीसीसीआई लीग में भाग लेने वाले सभी सदस्यों की सुरक्षित वापसी के लिए अपनी क्षमता के हिसाब से सब कुछ करेगा।

Exit mobile version