उदयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में बढ़ते कोरोना संक्रमण और कोरोना कफ्र्यू की पाबंदियों के बावजूद जो लोग आज बिना काम घर से बाहर निकले, उन्हें क्वारंटीन सेंटर पहुंचा दिया गया। पुलिस ने सोमवार को बेवजह घर से बाहर घूमने वालों के प्रति सख्त रवैया अपनाया। पकड़े गए लोगों को क्वारंटीन सेंटर में रखा गया। उदयपुर में पुलिस ने 138 लोगों को क्वारंटीन सेंटर भेजा जो बेवजह घरों से बाहर घूमते हुए मिले।
इस दौरान कुछ जगहों पर पकड़े गए लोग क्वारंटीन सेंटर नहीं जाने के लिए सड़क पर लोट गए, तो पुलिस ने उन्हें उठाकर गाड़ी में बैठाया और क्वारंटीन सेंटर पहुंचाया। अब ये लोगों की जब आरटीपीसीआर रिपोर्ट नेगेटिव आ जाएगी, तब तक इन्हें क्वारंटीन सेंटर में ही रहना होगा।
बिना मास्क पकड़े गए तो ऐसा होगा
राजस्थान में आज सोमवार को 17296 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई, वहीं 154 मरीजों ने दम तोड़ दिया। 11949 लोग ठीक भी हुए हैं। राज्य में 1 लाख 94 हजार 371 एक्टिव केस हो गए हैं।
राज्य में आज सर्वाधिक जयपुर में 3585, जोधपुर में 2130 और उदयपुर में 852 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। वहीं जयपुर में 40, जोधपुर में 37 और उदयपुर में 11 संक्रमितों की मौत हो गयी।
उदयपुर में 2646 जांचों में 852 संक्रमित
जिले में आज 2646 लोगों की कोरोना जांच में 852 संक्रमित मिले हैं। आज 11 संक्रमितों की मौत हुई है। एक्टिव केस 11113 हो गए है। 852 में शहरी क्षेत्र से 599 और ग्रामीण क्षेत्र से 253 संक्रमित हैं।

