Site iconSite icon AR Live News

राजसमंद में दीप्ति, सहाड़ा में गायत्री, सुजानगढ़ में मनोज : जनता ने तीनों सीट पर दिवंगत विधायकों के परिवार सदस्य को जिताकर दी श्रद्धांजलि

rajasthan by election 2021 result dipti in rajsamand gaytri devi in sahara and manoj meghwal in sujangarh wonrajasthan by election 2021 result dipti in rajsamand gaytri devi in sahara and manoj meghwal in sujangarh won

जयपुर,(ARLive news)। राजस्थान के राजसमंद, सहाड़ा और सुजानगढ़ तीन सीटों पर हुए विधानसभा उप चुनाव में जनता ने दिवंगत विधायकों के परिवार के सदस्य प्रत्याशियों को जिताकर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। ऐसे में कहा जा सकता है कि तीनों ही सीट पर जनता की सहानुभूति फेक्टर ने काम किया है।

राजसमंद : किरण की बेटी दीप्ति माहेश्वरी 5165 वोट से जीतीं

राजसमंद में दिवंगत विधायक किरण माहेश्वरी का कोरोना से निधन हो गया था। इसके बाद यहां भाजपा ने किरण की बेटी दीप्ति माहेश्वरी को प्रत्याशी बनाया था, जबकि इनके सामने व्यापारी तनसुख बोहरा कांग्रेस प्रत्याशी थे। तनसुख बोहरा ने दीप्ति माहेश्वरी को काफी अच्छी टक्कर दी। लेकिन जनता ने दीप्ति माहेश्वरी को जिताकर किरण माहेश्वरी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

सहाड़ा : कैलाश त्रिवेदी की पत्नी गायत्री देवी 42099 वोट से जीतीं

भीलवाड़ा जिले के सहाड़ा विधानसभा सीट पर कांग्रेस के दिवंगत विधायक कैलाश त्रिवेदी की पत्नी गायत्री देवी को कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया। इनके सामने भाजपा ने डाॅ. रतनलाल जाट को प्रत्याशी बनाया था। गायत्री देवी को 81151 वोट मिले, जबकि रतनलाल जाट को 39052 वोट मिले। गत वर्ष अक्टूबर में विधायक कैलाश त्रिवेदी का निधन भी कोरोना के कारण हुआ था।

सुजानगढ़ : मास्टर भंवरलाल के पुत्र मनोज मेघवाल 34501 वोट से जीते

चुरू के सुजानगढ़ सीट पर भी जनता ने कांग्रेस प्रत्याशी मनोज मेघवाल को जिताकर दिवंगत विधायक मास्टर भंवरलाल मेघवाल को श्रद्धांजलि अर्पित की है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सरकार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सुजानगढ़ विधायक मास्टर भंवरलाल मेघवाल का गत वर्ष नवंबर में ब्रेन हेमरेज के कारण निधन हो गया था। कांग्रेस ने उनके पुत्र मनोज मेघवाल को प्रत्याशी बनाया था। जबकि भाजपा ने खेमाराम मेघवाल को प्रत्याशी बनाया था।

Exit mobile version