Site iconSite icon AR Live News

18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के लोगों का होगा 1 मई से वैक्सीनेशन : सीरम इंस्टीट्यूट ने देर शाम 5.44 लाख वैक्सीन देने पर दी सहमति

जयपुर,(ARLive news)। कोरोना वैक्सीनेशन अभियान के तहत लोगों के लिए अच्छी खबर है कि सीरम इंस्टीट्यूट की ओर से राजस्थान सरकार को शुक्रवार देर शाम मिली सहमति के बाद अब 1 मई से 18 से 45 साल तक उम्र के लोगों को वैक्सीन लग सकेगी। इस संबंध में चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने देर शाम फेसबुक पर अपडेट कर जानकारी दी है।

डॉ. रघु शर्मा ने बताया कि सीरम इंस्टीट्यूट की ओर से राजस्थान सरकार को पहले 3 लाख वैक्सीनेशन डोज की सहमति प्राप्त हुई थी। इसी के मद्देनजर प्रदेश में 35 से 45 वर्ष आयु वर्ग के लोगों को वैक्सीनेशन देने का कार्य प्रारंभ किया जाना था। उन्होंने बताया कि शुक्रवार देर शाम सीरम इंस्टीट्यूट ने 5.44 लाख वैक्सीनेशन इसी माह और मिलने की स्वीकृति दे दी है। ऐसे में 1 मई से प्रदेश में 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के लोगों का वैक्सीनेशन किया जाएगा।

Exit mobile version