Site iconSite icon AR Live News

कोरोना अपडेट: उदयपुर में 13 की मौत, संभाग के उदयपुर, राजसमंद और बांसवाड़ा में 600 पार कोरोना संक्रमित

उदयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में आज 16438 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है, वहीं 84 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया है। प्रदेश में सिर्फ एक जिला झुंझुनू में 95 छोड़कर सभी जिलों में आज संक्रमितों की संख्या 100 से पार चली गयी है। इसमें उदयपुर संभाग के तीन जिले उदयपुर, राजसमंद और बांसवाड़ा में आज 600 से अधिक संक्रमितों की पुष्टि हुई है। चिंताजनक बात यह भी है कि राज्य में 84 लोगों में से सर्वाधिक जोधपुर में 15, उदयपुर में 13 और जयपुर में 11 संक्रमितों की मौत हुई है।

आज उदयपुर में 668, राजसमंद में 601 और बांसवाड़ा में 605 संक्रमित मिले हैं, वहीं चित्तौड़गढ़ में 220, डूंगरपुर में 134 और प्रतापगढ़ में 139 संक्रमित मिले हैं। राज्य में आज सर्वाधिक जयपुर में 2878, जोधपुर में 1711, अलवर में 1621 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। अलवर में पहली बार एक दिन में इतने संक्रमितों की संख्या से वहां के प्रषासन में हड़कंप मच गया है।

उदयपुर जिले में आज 2386 लोगों की कोरोना जांच में 668 संक्रमित मिले हैं, वहीं 711 लोग ठीक भी हुए हैं। उदयपुर में आज पहली बार एक दिन में 13 संक्रमितों की मौत हुई है। जिले में एक्टिव केस की संख्या 11264 हो गयी है। इसमें 10060 होम आईसोलेशन में हैं, वहीं अन्य अस्पतालोें में भर्ती हैं।

rajasthan corona update today 13 corona patient died in udaipur

Exit mobile version